• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने बुलाई गैस एजेंसी प्रतिनिधि मंडल की बैठक , सिलेण्डर वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर , जमाखोरी रोकने के दिए सख्त निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने बुलाई गैस एजेंसी प्रतिनिधि मंडल की बैठक , सिलेण्डर वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर , जमाखोरी रोकने के दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में बुधवार को गैस वितरक एजेंसियों के प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में गैस सिलेण्डरों के वितरण , जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई , बैठक में गैस एजेंसी द्वारा बताया कि जिले में पर्याप्त स्टॉक है इसलिए सभी उपभोक्ता शासन के नियमा अनुसार ही गेस सिलेंडर की बुकिंग करा कर सिलेंडर प्राप्त करे साथ ही बताया कि व्यवसायिक सिलेण्डरों के वितरण को लेकर भी सरकार के नियमों के अनुसार व्यवस्था लागू की गई है । गैस वितरण कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार शासन के नियम अनुसार नियमित रूप से सिलेण्डर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इस पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है , बैठक में कलेक्टर नीतू माथुर ने निर्देश दिए कि शासन की गाइड लाइन अनुसार उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए । किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की स्थिति निर्मित ना हो,न ही कोई पैनिक की स्थिति निर्मित हो । बैठक में संबंधित अधिकारियों को गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रखने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि गैस सिलेण्डर वितरण को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें , इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री दीपिका पाटीदार , फूड इंस्पेक्टर सहित जिले के समस्त गैस एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top