• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर सहित आला अधिकारी पहुँचे आजाद नगर , कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर सहित आला अधिकारी पहुँचे आजाद नगर , कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत , चंद्रशेखर आजाद नगर के सभाकक्ष में कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघमित्रा गौतम , संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तपीस पांडे , निधि मिश्रा , डिप्टी कलेक्टर , तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे , कलेक्टर नीतू माथुर ने सर्वप्रथम 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराने के निर्देश जिला पंचायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों , तहसीलदार को दिए । बैठक में कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा नामांतरण , बंटवारा , सीमांकन प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए । साथ ही भूमि आवंटन प्रकरण का भी समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व कर संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि पटवारियों को निर्धारित लक्ष्य देकर प्रगति बढ़ाए । फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटवारियों के माध्यम से अभियान चलाकर फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु किसानों की फॉर्मर आईडी जनरेट कराएं और प्रगति बढ़ाएं । फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में ग्रेड में सुधार करे । उन्होंने एमपी ई-सेवा के लिए नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को आई-गॉट पोर्टल पर जाकर आवश्यक विषय के प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top