• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र की सांसद अनीता नागर सिंह चौहान के प्रयासों से आज आलीराजपुर जिले में पोषण आहार किट वितरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया । यह कार्यक्रम भारत सरकार के उपक्रम गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अवंत फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया , कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आलीराजपुर विकासखंड के लगभग 313 लाभार्थियों को पोषण किट वितरित कर अभियान की शुरुआत की गई । इस योजना के अंतर्गत पूरे संसदीय क्षेत्र में कुल 21,650 पोषण किट्स कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वितरित की जाएंगी , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कुपोषण उन्मूलन के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की जा रही हैं, जिनमें “सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान” विशेष रूप से उल्लेखनीय है । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार होगा । पोषण किट्स में फ्लेक्स सीड्स , मल्टीग्रेन दलिया, सोयाबीन, गुड़, मूंगफली, स्पिरूलिना पीनट बार, मल्टीग्रेन न्यूट्रीशन बार , मिल्क पाउडर, पोहा, खजूर, भुने चने और मुरमुरे जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल है , जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में सहायक होगी , कार्यक्रम में नीति सलाहकार अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य और पोषण का संदेश पहुंचाना है। उन्होंने कुपोषण को एक जटिल समस्या बताते हुए व्यवहार परिवर्तन, संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि पर जोर दिया , मध्य प्रदेश विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में कुपोषण अभी भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। अलीराजपुर जिले में बच्चों में कुपोषण की दर चिंताजनक है । ऐसे में यह अभियान स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार द्वारा पोषण अभियान, राज्य पोषण मिशन, फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है , इस अवसर पर कलेक्टर नीतू माथुर , एसडीएम वीरेंद्र बघेल , जिला परियोजना अधिकारी मोनिका बघेल , बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री कस्तूरी , अवंत फाउंडेशन के जिला समन्वयक हिमांशु पाण्डेय सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top