• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत उदयगढ़ , सोंडवा , उमराली एवं छकतला मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ । जिसमें कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष (मकू) परवाल , जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया , सहित कई प्रबुद्धजनों की उपस्थिति एवं मंडल से लेकर बूथ स्तर के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ , विधायक प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार उक्त प्रशिक्षण पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक प्रतिबद्धता , संगठन कार्यपद्धति , राष्ट्रवाद , एकात्म मानववाद और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु आयोजित किए जाकर 2 दिवसीय शिविर हैं, जिसमें रात्रि विश्राम भी सभी कार्यकर्ता एक साथ कर रहे हैं। ये मंडल स्तर पर अलग अलग आयोजित हो रहे हैं, जिसमें 7 सत्र हो रहे हैं। जिनमें बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया (नमो ऐप) उपयोग और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की रणनीति पर चर्चा की जाती है ।

फोटो 2

वर्ग को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है । उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक सदस्य नहीं , बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं। सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है । उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली या प्रदर्शन समाज केंद्रित होते हैं, जबकि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और संगठनात्मक विकास के लिए होते हैं , सोंडवा में हुआ 3 मण्डलों का प्रशिक्षणवर्ग सोंडवा , उमराली एवं छकतला मंडल का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग सोंडवा में संपन्न हुआ । जिसमें कैबिनेट मंत्री चौहान , सांसद अनिता , जिला प्रभारी पटोदिया, जिलाध्यक्ष परवाल , संभाग प्रशिक्षण प्रभारी आनंद पवार इंदौर , धार जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गायत्री पुरोहित , पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे , किशोर शाह, जिला महामंत्री द्वय सचिन शाह, रिंकेश तंवर , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , सोंडवा मंडल अध्यक्ष पंकज सोलंकी , उमराली मंडल अध्यक्ष मानसिंह चौहान, छकतला मंडल अध्यक्ष गोविंद आवासीय सहित मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, कई जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे , उदयगढ़ में भी सम्पन्न हुआ 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग इसी कड़ी में उदयगढ़ मंडल का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भी सम्पन्न हुआ । जिसमें कैबिनेट मंत्री चौहान , सांसद चौहान , जिला प्रभारी पटोदिया , जिलाध्यक्ष परवाल सहित जिला महामंत्री राजू मुवेल , संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी आनंद पवार, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर , पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह , अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल रावत सहित मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुजराती सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी , कार्यकर्ता मौजूद रहे , जिन्होंने संगठनात्मक प्रशिक्षण प्राप्त किया , उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया ओचक निरिक्षण , लापरवाही पर थमाया नोटिस , बच्चों को दिया माँ जैसा दुलार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर आज तालाब फलीया बोरकुआँ के आंगनवाड़ी…

ByByनयन टवली Mar 17, 2026

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत की संवेदनशील पहल , छात्रा को मिला श्रवण यंत्र ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष…

ByByनयन टवली Mar 15, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में , जिले के सभी होटल – रेस्टोरेंट एवं पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक संपन्न ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष…

ByByनयन टवली Mar 13, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top