• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल और डिप्टी कलेक्टर दीपिका पाटीदार ने किया पेट्रोल पंपो का निरीक्षण , स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच की ।

आलीराजपुर – एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल और डिप्टी कलेक्टर दीपिका पाटीदार ने किया पेट्रोल पंपो का निरीक्षण , स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जांच की ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है , कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशानुसार राजस्व अधिकारियों द्वारा विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है । अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है , कलेक्टर नीतू माथुर ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पेनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) से बचें । पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वाहन चालकों को केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए तथा अवैध रूप से बिक्री और भंडारण करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी , निरीक्षण के तहत अनुविभागीय अधिकारी जोबट वीरेंद्र बघेल उदयगढ़ पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया । वहीं डिप्टी कलेक्टर दीपिका पाटीदार ने जोबट क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का जायजा लिया । नायब तहसीलदार सरिता बालेचा ने सोरवा एवं चांदपुर स्थित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक और व्यवस्थाओं की जांच की । इसी प्रकार जिले के सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया गया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम तपीश पांडे बने देव दूत , दुर्घटना मे घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – ग्राम खरपई के पास एक सड़क हादसा हो गया…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – भाजपा के चार मंडलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न , कार्यकर्ताओं ने एक साथ रात्रि विश्राम कर साझा किए अपने फील्ड के अनुभव ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

आलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से जिले 21,650 पोषण किट वितरण , सांसद ने अभियान का किया शुभारंभ , कुपोषण मिटाने की दिशा में बड़ा कदम ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत रतलाम लोकसभा क्षेत्र…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया ओचक निरिक्षण , लापरवाही पर थमाया नोटिस , बच्चों को दिया माँ जैसा दुलार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर आज तालाब फलीया बोरकुआँ के आंगनवाड़ी…

ByByनयन टवली Mar 17, 2026

आलीराजपुर – जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत की संवेदनशील पहल , छात्रा को मिला श्रवण यंत्र ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष…

ByByनयन टवली Mar 15, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top