• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केंद्रीय मंत्री नितिन गटकरी से मिलकर , सांसद अनीता चौहान ने सरदारपुर से चांदपुर तक के रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर , फॉर लेन मे विकसित करने को लेकर सौपा पत्र ।

आलीराजपुर – केंद्रीय मंत्री नितिन गटकरी से मिलकर , सांसद अनीता चौहान ने सरदारपुर से चांदपुर तक के रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर , फॉर लेन मे विकसित करने को लेकर सौपा पत्र ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र की सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने कल संसद भवन मे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गटकरी से मुलाक़ात की , सांसद अनीता चौहान द्वारा केंद्रीय मंत्री को पत्र सोपकर धार जिले के राजगढ़ , सरदारपुर से प्रारम्भ होकर टांडा – बोरी – उदयगढ़ – जोबट – आम्बुआ – आलीराजपुर – चांदपुर तक का मार्ग जो (गुजरात सीमा) से जुड़ता है , उसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का विषय प्रमुखता से रखा , उन्होंने केंद्रीय मंत्री गटगरी से कहा की यह मार्ग आदिवासी अंचल के विकास , बेहतर कनेक्टिविटी एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है , इसपर दिन प्रतिदिन यातायात दबाव बड रहा है तथा इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फॉर लेन बनाने की अत्यंत आवश्यकता है ।

पत्र

सांसद अनीता चौहान :- माननीय केंद्रीय मंत्री जी से मुलाकात कर टू लेन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फॉर लेन मार्ग बनाने के लिए पत्र सौपा है , माननीय मंत्री जी ने इस मार्ग का सर्वें करवा कर उचित कार्यवाही के लिए अधिकारीयों को निर्देशित किया है , जल्द ही इस मार्ग की अनुमति मिल जाएगी , क्षेत्र की जनता को इस मार्ग से बहुत लाभ होगा , विकास मे कोई कमी नहीं आने देंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top