• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज सिंह का जिले का दौरा , थाना कोतवाली एवं आंबुआ को मिला ‘ISO’ प्रमाण पत्र , अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक ।

आलीराजपुर – इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज सिंह का जिले का दौरा , थाना कोतवाली एवं आंबुआ को मिला ‘ISO’ प्रमाण पत्र , अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की ली बैठक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्धारित वार्षिक रोस्टर के पालन में , उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) , ग्रामीण रेंज इंदौर मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिला अलीराजपुर की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित की गई । बैठक के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर रघुवंश सिंह द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक का स्वागत किया गया , समीक्षा बैठक के मुख्य बिंदु: बैठक के दौरान जिले के विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष के अपराधों का तुलनात्मक सांख्यिकीय विश्लेषण प्रस्तुत किया गया । उप पुलिस महानिरीक्षक ने थानावार लंबित प्रकरणों , मर्ग , गुम इंसान , सीएम हेल्पलाइन शिकायतों एवं चालानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए ।

फोटो 2

1 . समय-सीमा एवं गुणवत्ता किसी भी प्रकरण को अनावश्यक लंबित न रखते हुए, सभी शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए ।

2 .महिला संबंधी अपराधों में उच्च संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।

3 . वाहन दुर्घटना के अपराधों में भी संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये ।

ISO 9001:2015 अवार्ड एवं नवाचारों की सराहना ,  निरीक्षण के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक ने जिले के नवाचारों— ‘हेलमेट अभियान (आपणे मानसे आपणी पुलिस)’ एवं ‘पुलिस हेल्पडेस्क’ की सराहना की , इस अवसर पर थाना कोतवाली (अलीराजपुर) एवं थाना आंबुआ को उनकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली , स्वच्छता , एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड संधारण के लिए ISO (International Organization for Standardization) अवार्ड से सम्मानित किया गया। थाना कोतवाली अलीराजपुर इस उपलब्धि के साथ जिले का प्रथम एवं थाना आंबुआ द्वितीय आईएसओ प्रमाणित थाना बन गया है । यह प्रमाण-पत्र बेहतर लोक सेवा प्रबंधन, पारदर्शी कार्यप्रणाली और मानकीकृत पुलिसिंग (Standardized Policing) के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने पर प्रदान किया जाता है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top