• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से , 14 करोड़ 69 लाख के 131 आंगनवाड़ी भवनो को मिली स्वीकृति ।

आलीराजपुर – मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान के प्रयासों से , 14 करोड़ 69 लाख के 131 आंगनवाड़ी भवनो को मिली स्वीकृति ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है । कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान के अथक प्रयासों से जिले में 131 नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए 14 करोड़ 69 लाख 82 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से जिले की जर्जर एवं भवन विहीन आंगनवाड़ियों को नए भवन मिलेंगे , जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से कई आंगनवाड़ी केंद्र भवन के अभाव या खराब स्थिति में संचालित हो रहे थे । जिसकी चिंता करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर स्थिति से अवगत करवाया , साथ ही कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी दी । जिसपर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विभाग को निर्देश दिए। जिसके बाद विभाग की ओर से 131 आंगनवाड़ी केंदों पर नवीन भवनों की स्वीकृति जारी की, इन नवीन भवनों के निर्माण से नन्हे बच्चों (ननिहालों) के पोषण , शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि यह स्वीकृति जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

कहा कितने बनेंगे आंगनवाड़ी भवन :- विधायक प्रतिनिधि गुप्ता ने बताया कि 131 आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण के लिए शासन से जारी स्वीकृति में..

आलीराजपुर विकासखंड में 20 भवन , उदयगढ़ विकासखंड में 23 भवन , कट्ठीवाड़ा विकासखंड में 08 , भाभरा विकासखंड में 04 , सोंडवा विकासखंड में 60 वही जोबट विकासखंड में 16 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा ।

कैबिनेट मंत्री एवं सांसद के प्रयासों से मिली बड़ी उपलब्धि की सराहना करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, महामंत्री रिंकेश तंवर, मोंटू शाह , राजू मुवेल , पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, युवा नेता विशाल रावत , भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी , सभी मंडलों के अध्यक्ष , पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों खुशी जताते हुए मंत्री-सांसद का प्रयास करने के लिए एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया का स्वीकृत करते के लिए आभार व्यक्त किया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top