• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि , 35 करोड़ 66 लाख के 9 हाई स्कूल भवन एवं बालक छात्रावास 4 करोड़ 50 लाख से बनेगा ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि , 35 करोड़ 66 लाख के 9 हाई स्कूल भवन एवं बालक छात्रावास 4 करोड़ 50 लाख से बनेगा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले के 9 शासकीय हाई स्कूलों के भवन निर्माण हेतु प्रति स्कूल 3 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही शासकीय जनजातीय महाविद्यालयीन बालक छात्रावास के निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा बेहतर शिक्षा हेतु किए गए प्रयासों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव द्वारा निरन्तर स्वीकृतियां जारी की जा रही है । इसी क्रम में वर्तमान में स्वीकृत स्कूल भवनों में शासकीय हाई स्कूल खारकुंआ , शासकीय हाई स्कूल अम्बारी ,  शासकीय हाई स्कूल थोड़सिंधी , शासकीय हाई स्कूल मथवाड़ , शासकीय हाई स्कूल छकतला, हाई स्कूल कुलवट, शासकीय हाई स्कूल उमरठ, शासकीय हाई स्कूल अंधारकांच , शासकीय हाई स्कूल कुण्डवाट शामिल हैं। इसी के साथ क्रांतिकारी शहीद छीतू किराड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलीराजपुर में जनजातीय बालक छात्रावास का निर्माण होगा , इन स्वीकृतियों से जिले में शिक्षा का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी । नए भवनों के निर्माण से स्कूलों में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा । वहीं , छात्रावास निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलेगी , जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी और ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी ।

Releated Posts

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top