• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर माथुर ने किया सम्मानित , जिले के छात्र दिव्य नरेश मंत्री ने प्रदेश में पाया 7वां स्थान ।

आलीराजपुर – कलेक्टर माथुर ने किया सम्मानित , जिले के छात्र दिव्य नरेश मंत्री ने प्रदेश में पाया 7वां स्थान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में जिले के डॉन बास्को स्कूल, आलीराजपुर के वाणिज्य संकाय के छात्र दिव्य नरेश मंत्री ने 12 वीं कक्षा में 97% अर्जित कर प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर नीतू माथुर ने उन्हें एवं उनके अभिभावकों को कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं , इस अवसर पर कलेक्टर नीतू माथुर ने दिव्य नरेश से उनकी परीक्षा तैयारी के संबंध में चर्चा की और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। दिव्य नरेश ने बताया कि वे आगे ग्रेजुएशन में बीबीए करना चाहते हैं और इसके बाद आईआईएम से मास्टर डिग्री हासिल करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में एक सफल उद्यमी (इंटरप्रेन्योर) बनना चाहते हैं , कलेक्टर माथुर ने दिव्य नरेश को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करने की सलाह दी । साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों के लिए भी समय निकालें और सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं सही उपयोग करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके , इस दौरान दिव्य नरेश मंत्री की माता , उनके बड़े भाई , जिला शिक्षा अधिकारी निधि मिश्रा तथा डिप्टी कलेक्टर तपिस पांडे उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली अधिकारीयों की बैठक , छात्रावासों के हर माह नियमित निरीक्षण करने के निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता…

ByByनयन टवली Apr 13, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला बैठक में शामिल हुए संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत , आगामी कार्यक्रमों को लेकर बनाई रणनीति ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण जिला स्तरीय…

ByByनयन टवली Apr 11, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top