संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में आज एसडीएम निधि मिश्रा एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान के माध्यम से खाद्य दुकानों पर जांच की गई । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निधि मिश्रा के नेतृत्व में दल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स विक्रय प्रतिष्ठानों , गोदामों एवं होटलों का निरीक्षण किया , जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाए जाने पर उन्हें तत्काल जब्त किया गया । साथ ही विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स एवं मिठाइयों के नमूने भी लिए गए , जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है । कार्रवाई प्रमुख रूप से आर.आर. ग्रुप कैम्पा , शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स , श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स , शारणेश्वर टी स्टॉल एवं अभय एव्हरफ्रेश पर की गई है , अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।










