• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने की कार्यवाही , जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में लापरवाही पर तीन अधिकारियों को थमाए नोटिस ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने की कार्यवाही , जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में लापरवाही पर तीन अधिकारियों को थमाए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 अंतर्गत अपूर्ण कार्यों एवं प्रगति में लापरवाही पाए जाने पर जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर के तीन अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है , निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बेहडवा , मालपुर छोटी एवं सेजावाडा क्षेत्र में खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज तथा अमृत सरोवर से संबंधित कार्य प्रारंभ तो हुए है किंतु मानकों का अभाव और कार्य में गुणवत्ता नहीं पाई गई । साथ ही किसी भी कार्यस्थल पर श्रमिक उपस्थित नहीं मिले। मनरेगा पोर्टल पर लक्षित दर्ज कार्य होने के बावजूद जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मात्र 2 कार्यों पर ही मस्टर जारी पाया गया । इसके अलावा e-KYC की प्रगति 74 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसे 100 प्रतिशत किया जाना अपेक्षित था । इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भाबरा इंदरसिंह पटेल , अति. कार्यक्रम अधिकारी भाबरा नितिन पाटीदार तथा सहायक यंत्री परसू सिंगाड को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top