• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर एवं सीईओ जिला पंचायत संघमित्रा गौतम ने , बावड़ी सफाई में किया श्रमदान , कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर एवं सीईओ जिला पंचायत संघमित्रा गौतम ने , बावड़ी सफाई में किया श्रमदान , कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के समस्त जिलों में जल संचय , जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे है । इसका उद्देश्य प्रदेश की जल संरचनाओं का संरक्षण , संवर्धन करना है । इसी के परिपालन में जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान का सुचारू संचालन किया जा रहा है। आज कलेक्टर नीतू माथुर एवं जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम द्वारा जनपद पंचायत आलीराजपुर के ग्राम चौंगनवाट में स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई , बावड़ी से गाद निकासी का कार्य श्रमदान कर किया गया । इस दौरान उपस्थित समस्त जन ने जल संरचनाओं की साफ सफाई ,उनके संरक्षण का संकल्प लिया , कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान शासन की महत्वपूर्ण योजना है जिसका हर व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर कार्य करना चाहिए। सरकार का भी यही लक्ष्य है कि जल संरचनाओं का संरक्षण कर भूमिगत जल स्तर में सुधार करना है , बावड़ी सफाई के उपरांत कलेक्टर माथुर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती गौतम की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में समस्त जनपद सीईओ की जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें कलेक्टर नीतू माथुर ने समस्त जनपद सीईओ को अभियान को मिशन मोड में लेकर जल संरक्षण के कार्यों में गति लाने, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए , इस दौरान , एसीईओ , जनपद सीईओ आलीराजपुर सहित स्थानीय नागरिक , सरपंच , सचिव मौजूद रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top