• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान प्रयासों से अत्याधुनिक खेल परिसर को मंजूरी , 6 करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृति , युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान प्रयासों से अत्याधुनिक खेल परिसर को मंजूरी , 6 करोड़ 95 लाख रुपए स्वीकृति , युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से जिले के खेल और युवा विकास को नई दिशा देने वाली एक बड़ी सौगात आलीराजपुर को मिली है । आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर लगभग 7 करोड़ की लागत से नवीन सर्व सुविधायुक्त खेल परिसर के निर्माण को स्वीकृति जारी करी दी गई है , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कैबिनेट मंत्री चौहान को पत्र प्रेषित कर बताया कि उनकी मांग पर आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर खेल परिसर निर्माण के लिए 6 करोड़ 95 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है , स्वीकृत राशि से बनने वाला खेल परिसर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा , जिसमें विभिन्न खेलों के लिए मैदान, प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे , इससे न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा , बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खिलाड़ी तैयार होने की संभावनाएं बढ़ेंगी ।

जिले के विकास में मील का पत्थर – खेल परिसर का निर्माण जिले के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार, प्रशिक्षण और प्रतियोगी माहौल मिलेगा । ग्रामीण और आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को अब बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा निखर सकेगी , स्थानीय स्तर पर खुशी की लहर इस स्वीकृति की खबर सामने आते ही जिले में खुशी का माहौल है । खेल प्रेमियों और युवाओं ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया है । उनका मानना है कि इससे जिले की पहचान खेल क्षेत्र में मजबूत होगी । सांसद अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,  महामंत्री रिंकेश तंवर , मोंटू शाह , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , दिलीप चौहान , पदाधिकारी हितेंद्र शर्मा , संजय गुप्ता , संतोष थेपड़िया , मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , महामंत्री राजेश गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने खेल परिसर स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , खेल मंत्री विश्वास सारंग का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – भाभरा एसडीएम दीपिका पाटीदार ने खाद्य विभाग के साथ की कार्रवाई , कई स्थानों से एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByनयन टवली Apr 23, 2026

आलीराजपुर – राज्यपाल से सम्मानित कलेक्टर नीतू माथुर से मिले अधिकारियों ने , पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रहण में आलीराजपुर को…

ByByनयन टवली Apr 23, 2026

आलीराजपुर – आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में हुआ घोटाला , 4 करोड़ का गबन , तीन अधिकारियों पर कट्ठीवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जिले के कट्ठीवाड़ा में शासकीय राशि में हेरफेर के…

ByByनयन टवली Apr 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top