• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – भाभरा एसडीएम दीपिका पाटीदार ने खाद्य विभाग के साथ की कार्रवाई , कई स्थानों से एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जप्त ।

आलीराजपुर – भाभरा एसडीएम दीपिका पाटीदार ने खाद्य विभाग के साथ की कार्रवाई , कई स्थानों से एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग राजस्व विभाग के नेतृत्व में लगातार निरीक्षण कर रहा है । इसी क्रम में एसडीएम दीपिका पाटीदार की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर आलीराजपुर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान टीम ने होटल , रेस्टोरेंट एवं किराना दुकानों की जांच करते हुए साफ-सफाई , खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और मानकों का परीक्षण किया । कार्रवाई के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए । खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिए गए सैंपलों में खाद्य सामग्री एवं कोल्ड ड्रिंक्स के नमूने शामिल हैं , जिन्हें जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा । तथा एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त की गई । जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी , निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए , उनमें मुख्य रूप अब्बास कुर्बान हुसैन , सेफी इंटरप्राइजेज , शुक्ला किराना , बदरी किराना , आदिनाथ इंटरप्राइजेज,और शिवशंभु ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई । अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए , खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी , ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top