• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सोड़वा जनपद मे 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न , केबिनेट मंत्री चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत रहे उपस्थित ।

आलीराजपुर – सोड़वा जनपद मे 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न , केबिनेट मंत्री चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत रहे उपस्थित ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जनपद पंचायत सोंडवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , जो भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सरकार की एक जनकल्याणकारी एवं समाजहितैषी योजना है , के अंतर्गत 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज में समानता, सहयोग और बेटी सम्मान का सशक्त संदेश बनकर उभरा , इस पावन अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की । उनके प्रेरणादायी नेतृत्व में प्रदेश में जनसेवा और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं , साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत के सशक्त नेतृत्व एवं जनहित के प्रति समर्पण की व्यापक सराहना की गई । उनके सतत प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है और समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है , कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत, जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली उसान गरासिया , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भयडिया , जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, जनपद पंचायत सीईओ वेर सिंह मुजाल्दा एवं सोंडवा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे , इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सशक्त सहारा है , जो न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है , बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को भी नई दिशा देती है , यह सामूहिक विवाह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का केंद्र बना , जिससे जनजागरूकता बढ़ी और अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जुड़ने का संदेश मिला । आइए हम सभी संकल्प लें कि मध्य प्रदेश सरकार की ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुँचाकर समाज को सशक्त और समृद्ध बनाएं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top