• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा  चांदपुर रोड स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित आलीराजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन प्रभारी श्री नयन वाणी उपस्थित पाए गए, वहीं उपायुक्त सहकारिता श्री जी.एल. सोलंकी भी मौके पर मौजूद रहे , कलेक्टर माथुर ने गोदाम से गेहूं के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता (FAQ) का परीक्षण किया तथा खरीदी प्रभारी से इस संबंध में विस्तार से चर्चा की । खरीदी प्रभारी के अनुसार जिले में अब तक 12 किसानों से कुल 178.27 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है , निरीक्षण के दौरान स्लॉट बुकिंग में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने भोपाल स्थित खाद्य विभाग को अवगत कराते हुए समस्या के शीघ्र समाधान के करने के निर्देश दिए । इसके साथ ही केंद्र पर शासन द्वारा निर्धारित सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई और बारदानों के स्टॉक का निरीक्षण किया गया , जो पर्याप्त मात्रा में पाया गया , कलेक्टर माथुर ने नागरिक आपूर्ति निगम के सर्वेयर के समय पर उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त की । इस दौरान वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के केंद्र प्रभारी श्री उमराव सिंह सोलंकी भी उपस्थित रहे और उन्होंने गेहूं की गुणवत्ता संबंधी जानकारी कलेक्टर को दी । साथ ही उन्होंने खाद्य विभाग आलीराजपुर को केंद्र पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश भी दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top