• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का सख्त ऐक्शन , लापरवाही पर पशुपालन विभाग अधिकारी पर गिरी गाज , किया निलंबित ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का सख्त ऐक्शन , लापरवाही पर पशुपालन विभाग अधिकारी पर गिरी गाज , किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान में अत्यंत धीमी प्रगति और अन्य शासकीय योजनाओं में लापरवाही के चलते पशुपालन विभाग के अधिकारी श्री महेश कुमार बामनिया को निलंबित कर दिया गया है , पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, आलीराजपुर द्वारा संबंधित अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र दिनांक 10 मार्च 2026 को जारी किया गया था । इसमें खुरपका – मुंहपका टीकाकरण की प्रगति मात्र 9 प्रतिशत होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था, किन्तु संबंधित अधिकारी द्वारा कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया , इसके अतिरिक्त शासन की महत्वाकांक्षी क्षीर धारा ग्राम योजना में योजना प्रारंभ से 24 अप्रैल 2026 तक कोई प्रगति दर्ज नहीं की गई । वहीं हिरण्यगर्भा अभियान के अंतर्गत 1 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कृत्रिम गर्भाधान कार्य भी शून्य पाया गयाb। उक्त तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि महेश कुमार बामनिया , सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र देवली, विकासखंड चन्द्रशेखर आजाद नगर द्वारा शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। साथ ही उन्होंने शासकीय नियमों एवं निर्देशों की अवहेलना की है, जो म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1) (एक) एवं (दो) के विपरीत है , कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत श्री बामनिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय , जिला आलीराजपुर निर्धारित किया गया है । साथ ही उन्हें इस अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर अचानक पहुंची जिला अस्पताल , किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जिला अस्पताल का औचक…

ByByनयन टवली Apr 28, 2026

आलीराजपुर – जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं “डी – लिस्टिंग” मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ अलीराजपुर – सोंडवा खंड में स्तरीय जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं…

ByByनयन टवली Apr 27, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा  चांदपुर रोड स्थित गेहूं उपार्जन…

ByByनयन टवली Apr 27, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरिक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं…

ByByनयन टवली Apr 26, 2026

आलीराजपुर – सोड़वा जनपद मे 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न , केबिनेट मंत्री चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत रहे उपस्थित ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – जनपद पंचायत सोंडवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना , जो…

ByByनयन टवली Apr 26, 2026

आलीराजपुर – भाभरा एसडीएम दीपिका पाटीदार ने खाद्य विभाग के साथ की कार्रवाई , कई स्थानों से एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

ByByनयन टवली Apr 23, 2026

आलीराजपुर – राज्यपाल से सम्मानित कलेक्टर नीतू माथुर से मिले अधिकारियों ने , पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि संग्रहण में आलीराजपुर को…

ByByनयन टवली Apr 23, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top