• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं “डी – लिस्टिंग” मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ।

आलीराजपुर – जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं “डी – लिस्टिंग” मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो
फोटो 2

अलीराजपुर – सोंडवा खंड में स्तरीय जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं “डी-लिस्टिंग” मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों , समाज के वरिष्ठजनों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 24 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाली “जनजाति गर्जना – डी-लिस्टिंग महारैली” को ऐतिहासिक बनाना रहा , बैठक के दौरान विस्तृत रणनीति तैयार की गई , जिसमें प्रत्येक गांव और क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को अलग – अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा दिल्ली पहुंचने की रूपरेखा पर गंभीरता से चर्चा की गई , इस अवसर पर जिला संयोजक जयपालसिंह खरत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन जनजाति समाज के अधिकारों और पहचान की लड़ाई है, जिसे हर स्तर पर मजबूती देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर अपनी एकजुटता का परिचय दें , बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि सोंडवा खंड से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे और इस महारैली को ऐतिहासिक बनाएंगे । पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला, जो इस आंदोलन की ताकत को दर्शाता है , कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर “चलो दिल्ली, चलो दिल्ली” के नारों के साथ आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top