संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, परिसर का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार के निर्देश दिए , कलेक्टर ने मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की और निर्देशित किया कि सभी मरीजों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की , निरीक्षण के दौरान उन्होंने बर्थ वेटिंग कक्ष , क्वालिटी सेल , एएनसी, पीएनसी , आईसीयू , इमरजेंसी वार्ड, लैब तथा डायलिसिस कक्ष सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया । प्रसूति वार्ड में नर्सिंग स्टाफ प्रमुख रेशमा चौहान की अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने उन्हें नोटिस जारी कर पद से पृथक करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए , कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही आमजन को लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी कर जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया , इसके पश्चात कलेक्टर ने 200 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए , उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर अर्थदंड लगाया जाएगा ।










