• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 7 मई 2026 को विकासखंड सोण्डवा की ग्राम पंचायत वालपुर में रात्रि चौपाल एवं खाटला बैठक का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा दी गई , उन्होंने बताया कि इस रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बसे लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है । साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे , बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुख अपने मैदानी अमले के साथ उपस्थित रहेंगे, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके और उन्हें शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके । इस पहल से ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा , प्रशासन द्वारा इस प्रकार की रात्रि चौपाल का आयोजन प्रत्येक माह विभिन्न ग्राम पंचायतों में किए जाने की योजना है , जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। यह बैठक 7 मई को शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगी , जिसमें जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी , प्रशासन ने संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को समय पर सूचना देकर अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए , प्रशासन का उद्देश्य है कि रात्रि चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान हो सके ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं , चना उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जोबट स्थित कंदा में गेहूं…

ByByनयन टवली Apr 30, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर अचानक पहुंची जिला अस्पताल , किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जिला अस्पताल का औचक…

ByByनयन टवली Apr 28, 2026

आलीराजपुर – जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं “डी – लिस्टिंग” मुद्दे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ अलीराजपुर – सोंडवा खंड में स्तरीय जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियों एवं…

ByByनयन टवली Apr 27, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का सख्त ऐक्शन , लापरवाही पर पशुपालन विभाग अधिकारी पर गिरी गाज , किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी)…

ByByनयन टवली Apr 27, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा  चांदपुर रोड स्थित गेहूं उपार्जन…

ByByनयन टवली Apr 27, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरिक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं…

ByByनयन टवली Apr 26, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top