• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – 15 दिन का आतंक खत्म ग्राम कंदा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ , इंदौर वन विभाग की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता ।

आलीराजपुर – 15 दिन का आतंक खत्म ग्राम कंदा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ , इंदौर वन विभाग की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – जिले के जोबट क्षेत्र के ग्राम कंदा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले 15 दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था , वन विभाग द्वारा ग्राम कंदा , चमारबेगड़ा , बांझाबयड़ा , देहदला और हीरापुर बड़ी सहित आसपास के फॉरेस्ट एरिया में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंदौर वन विभाग की स्पेशल रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया था , बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। जैसे ही तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना ग्रामीणों को मिली, गांव में राहत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए , करीब 15 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में लगातार डर बना हुआ था। शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते थे और खेतों की ओर जाने से भी डर रहे थे । वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी और कॉम्बिंग कर रही थी , वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील भी की गई है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले को , “के. एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से किया सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – प्रदेश की राजधानी मे आयोजित सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री…

ByByनयन टवली May 11, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम दीपिका पाटीदार ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण , अनियमितताएं पाए जाने पर जताई नाराजगी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को…

ByByनयन टवली May 11, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं , चना उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जोबट स्थित कंदा में गेहूं…

ByByनयन टवली Apr 30, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top