• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – प्रधानमंत्री के आव्हान पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का सराहनीय कदम , सुरक्षा हेतु उपलब्ध फॉलो वाहन को डीजल बचत हेतु लौटाया ।

आलीराजपुर – प्रधानमंत्री के आव्हान पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का सराहनीय कदम , सुरक्षा हेतु उपलब्ध फॉलो वाहन को डीजल बचत हेतु लौटाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के डीजल बचत एवं संसाधनों के सीमित उपयोग के आह्वान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा हेतु जिला स्तर पर उपलब्ध कराए गए फॉलो वाहन को वापस करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को सुरक्षा की दृष्टि से एक फॉलो वाहन उपलब्ध कराया गया था । इसके अतिरिक्त जिले में भ्रमण के दौरान संबंधित थाने का वाहन भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहता है , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ईरान – अमेरिका युद्ध के चलते डीजल पेट्रोल की बचत के संबंध में किए गए आव्हान को मूर्त रूप देते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ईंधन की बचत और अनावश्यक संसाधन उपयोग को कम करने की मंशा से निर्णय लेते हुए 14 मई 2026 से जिले के भीतर स्थानीय कार्यक्रमों में फॉलो वाहन का उपयोग बंद करने और उपलब्ध वाहन को वापस लौटाने का निर्णय लिया है , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के इस निर्णय को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को मूर्त रूप देने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया जा रहा है साथ ही यह निर्णय जनप्रतिनिधियों के बीच सादगी, संसाधन संरक्षण एवं जवाबदेही का संदेश देने वाला माना जा रहा है , कैबिनेट मंत्री चौहान के इस निर्णय को सांसद अनिता चौहान , भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर मोंटू शाह राजू मुवेल , सभी मंडल अध्यक्षों सहित समस्त पदाधिकारीगण , कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय कदम बताया गया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top