• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – पुलिस ने दबीश मार पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा , आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज ।

आलीराजपुर – पुलिस ने दबीश मार पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा , आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन , कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा आलीराजपुर में अवैध पटाखा विक्रेताओं के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आबादी वाले क्षेत्र में बिना लाइसेंस के रखे गए बडी मात्रा में पटाखों का जखीरा जब्त किया है , मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम की त्वरित दबिश , थाना कोतवाली क्षेत्रान्‍तर्गत अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और विक्रय के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एसडीओपी अनुभाग अश्वनी कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान (मकान) की चेकिंग हेतु रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा बताए गए मकान की सघन चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर एक संदिग्ध व्यक्ति उपस्थित मिला, जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नितेश पिता संजय गुप्ता , निवासी मौलाना आजाद मार्ग , अलीराजपुर होना बताया । जब घर की तलाशी ली गई , तो घर के अंदर खाकी रंग के 15 कार्टून और एक सफेद थैली बरामद हुई। इन कार्टूनों को खोलकर चेक करने पर उनमें विभिन्न प्रकार के पटाखे, फुलझड़ियां , एटम बम , रस्सी बम व अन्य आतिशबाजी सामग्री होना पाई गई , जिसे जप्‍त किया गया । जब्त किए गए इन पटाखों का कुल अनुमानित बाजार मूल्य 1,18,180/- रुपये (एक लाख अठारह हजार एक सौ अस्सी रुपये) करीबन है । आरोपी नितेश गुप्ता से उक्त पटाखों के भंडारण , रख-रखाव और क्रय-विक्रय से संबंधित वैध लाइसेंस या दस्तावेज के संबंध में जानकारी चाहे जानें पर उसके द्वारा कोई भी वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहा । रिहायशी इलाके में बिना अनुमति के इस प्रकार का खतरनाक और विस्फोटक सामान रखना भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 , 125, 288 एवं विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5/9बी के तहत एक गंभीर व दंडनीय अपराध का पाये जानें से थाना कोतवाली अलीराजपुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 215/2026 पंजीकृत कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top