संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – जिले की मंडियों में आम की पहली बोली लगने के साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी , कलेक्टर नीतू माथूर ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी खरत ने महिला कृषक का तिलक लगाकर स्वागत किया और आम के ढेर की पहली विधिवत बोली लगाकर आम सीजन की शुरुआत कराई । इस अवसर पर एसडीएम निधि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे , आपको बता दें की आलीराजपुर का आम अपनी खास मिठास और स्वाद के लिए देशभर में पहचान बना चुका है , यहां तैयार होने वाले आम गुजरात , राजस्थान , महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भेजे जाते हैं और लोगों की जुबान पर मिठास घोलते हैं , मंडी में आज सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली , आम से लदी गाड़ियां मंडी पहुंचीं, जहां व्यापारियों ने अच्छी कीमतों पर खरीदी शुरू की , कलेक्टर नीतु माथुर ने कहा कि आलीराजपुर का आम अब प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।वहीं कलेक्टर नीतू माथूर ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडी में पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं , प्राकृतिक स्वाद और मिठास से भरपूर आलीराजपुर का आम हर साल बाजार में खास मांग रखता है ,यही वजह है कि यहां का आम दूसरे राज्यों तक अपनी खुशबू और स्वाद पहुंचा रहा है।आम की पहली बोली के साथ ही आलीराजपुर में सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है , अब उम्मीद की जा रही है कि इस साल आम का व्यापार किसानों के लिए बेहतर मुनाफा लेकर आएगा ।










