• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गैस एजेंसी संचालकों को बैठक लेकर दो टुक कहा , जमाखोरी या कालाबाजारी हुई तो बक्शा नहीं जाएगा ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गैस एजेंसी संचालकों को बैठक लेकर दो टुक कहा , जमाखोरी या कालाबाजारी हुई तो बक्शा नहीं जाएगा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में गैस सिलेंडरों की लगातार शिकायत मिलने पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कक्ष में इंडेन कंपनी सेल्स ऑफिसर सुनील योगी और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई ।  उन्होंने जिले में कमर्शियल एवं घरेलू सिलेंडरों के स्टॉक की उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए , कलेक्टर ने सभी गैस एजेंसी संचालकों से चर्चा कर उन्हें यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए है कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन नियमानुसार उपभोक्ताओं को की जाए । उन्होंने आगे कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के उद्देश्य सभी राजस्व अधिकारियों को सिलेंडर गोदामों के निरीक्षण कर स्टॉक जांच कर उनका भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वितरक स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की कोई जमाखोरी और कालाबाजारी की स्थिति पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी , कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी गैस एजेंसी वितरकों को निर्देशित किया कि जिले में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो , किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं , बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम , संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , नायब तहसीलदार सुश्री मंजू डावर , फूड इंस्पेक्टर सहित जिले के गैस एजेंसी संचालक उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा का ऐक्शन , कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहा 120 लीटर पेट्रोल / डीजल जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन पर जिले में अवैध…

ByByनयन टवली May 19, 2026

आलीराजपुर – पुलिस ने दबीश मार पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा , आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन , कोतवाली पुलिस द्वारा…

ByByनयन टवली May 17, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का ईधन बचत एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला , समस्त अधिकारीयों के लिए आदेश किया जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – वेश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByनयन टवली May 15, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने कट्टीवाड़ा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं राशन दुकानो का किया निरिक्षण , लापरवाही पर थमाए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा आज अचानक कट्टीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम…

ByByनयन टवली May 15, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top