• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – आबकारी विभाग बड़ी कार्यवाही , 65 लाख रुपए क़ीमत की 800 पेटी अवैध शराब का जखीरा पकड़ा ।

आलीराजपुर – आबकारी विभाग बड़ी कार्यवाही , 65 लाख रुपए क़ीमत की 800 पेटी अवैध शराब का जखीरा पकड़ा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – आज आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर जोबट के ग्राम रामपुरा में जंगल में ट्रक एवं पिकअप में छुपा कर रखी गई 800 पेटी अवैध मदिरा जब्त की गई , इस प्रकार लगभग कुल 9600 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई । मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया , मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2)  में अज्ञात आरोपी विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया , मदिरा जब्त की गई जिसकी कीमत 65 लाख रुपए है , हैरान कर देने वाली बात यह रही कि शराब तस्कर विभाग की टीम को देखकर अपनी पिकअप गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील लॉक करके रफूचक्कर हो गया , जिसके बाद आबकारी टीम को क्रेन बुलवाकर गाड़ी को जब्त करना पड़ा , जिले में शराब माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं , इसकी बानगी एक बार फिर जोबट में देखने को मिली। लेकिन इस बार आबकारी विभाग के इरादे माफियाओं पर भारी पड़ गए । विभाग ने एक बड़ी नाकेबंदी कर अवैध शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है । कार्रवाई के दौरान मौके से एक भारी – भरकम ट्रक और एक लोडिंग पिकअप वाहन को जब्त किया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा का ऐक्शन , कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहा 120 लीटर पेट्रोल / डीजल जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन पर जिले में अवैध…

ByByनयन टवली May 19, 2026

आलीराजपुर – पुलिस ने दबीश मार पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा , आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन , कोतवाली पुलिस द्वारा…

ByByनयन टवली May 17, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर का ईधन बचत एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला , समस्त अधिकारीयों के लिए आदेश किया जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – वेश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByनयन टवली May 15, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने कट्टीवाड़ा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं राशन दुकानो का किया निरिक्षण , लापरवाही पर थमाए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा आज अचानक कट्टीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम…

ByByनयन टवली May 15, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top