• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – पश्चिम रेलवे की बैठक में शामिल हुई सांसद अनिता चौहान , संसदीय क्षेत्र के लिए 12 महत्वपूर्ण रेल प्रस्ताव रखे ।

आलीराजपुर – पश्चिम रेलवे की बैठक में शामिल हुई सांसद अनिता चौहान , संसदीय क्षेत्र के लिए 12 महत्वपूर्ण रेल प्रस्ताव रखे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – रतलाम में हुई पश्चिम रेलवे की बैठक को लेकर रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े 12 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पश्चिम रेलवे प्रशासन को भेजते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए , मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने बताया कि ये सभी सुझाव सांसद श्रीमती अनिता चौहान को संसदीय क्षेत्र के प्रवास के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से प्राप्त हुए थे , जिसको प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के रेल विकास, यात्री सुविधाओं एवं नई रेल सेवाओं की मांग उठाई गई है ।

सांसद अनिता चौहान ने ये रखे प्रस्ताव :-

1) बामनिय रेल्वे स्टेशन जिला झाबुआ में एस.एच. 26 मार्ग पर रेलवे ओवर ब्रीज निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये जाने के संबंध में ।                                                                 

2)  दाहोद से पिथमपुर जिला धार नई रेल लाईन के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में ।

3) छोटाउदयपुर से पिथमपुर जिला धार नई रेल लाईन के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में ।

4) जिला झाबुआ के मेघनगर रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या 22901/02 (बांद्रा-उदयपुर) का स्टॉपवेज के संबंध में ।

5) गाडी संख्या 69231-32 (उज्जैन-चित्तौडगढ) का नामली रेलवे स्टेशन पर ठहराव ।

6) ग्राम पंचायत मुल्थानिया में रेल्वे कासिंग हेतु अंडर ब्रीज स्वीकृत कराने के संबंध में ।

7) ग्रामीण क्षेत्र में आंडर ब्रिज में जल भराव का निकासी एवं विद्युत व्यवस्था करने के संबंध में ।

8) खाटूश्याम मंदिर राजस्थान हेतु श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु इन्दौर से रींगस तक नवीन रेल सेवा प्रारंभ कराने के संबंध में ।

9) रतलाम जिले के मोरवानी रेलवे स्टेशन पर गाडी संख्या 59831/32 का स्टॉपवेज के संबंध में ।

10) जिला आलीराजपुर मध्यप्रदेश से अहमदाबाद गुजरात तक दो नवीन रेल गाडियों का संचालन कराने के संबंध में ।

11) रतलाम रेलवे स्टेशन पर कोटा जाने वाली और इन्दौर जाने वाली रेलगाडी एक ही प्लेटफॉम पर खडी रहने के कारण यात्री जल्दबाजी में गलत गाडी में बैठ जाते है, इस कारण इन्हें अलग-अलग प्लेटफार्म पर ठहराव किया जाए ।

12) रतलाम से इन्दौर के लिए प्रातः 07:00 से 08:00 बजे के मध्य और इन्दौर से रतलाम के लिए व्याहा फतेहबाद 12 इन्टरसिटी शाम 05:00 बजे के आस-पास एक नवीन रेलगाडी प्रारंभ किया जाए, जिससे इन्दौर और रतालम की कनेक्टिविटी मिल सके ।

इन प्रस्तावों के लागू होने से आदिवासी अंचल सहित पूरे रतलाम , झाबुआ एवं आलीराजपुर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी , रोजगार एवं व्यापार को गति मिलेगी तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी , सांसद चौहान के प्रयासों का पूरे संसदीय क्षेत्र के आम जनमानस सहित जनप्रतिनिधियों से स्वागत करते हुए जनहितैषी एवं जनकल्याणकारी बताते हुए सांसद चौहान का आभार व्यक्त किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल , उम्र 32 वर्ष…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण , स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बेचकर करते थे ठगी , पुलिस ने आरोपीयों को दबीश देकर किया गिरफ्तार , नकली बिस्किट भी किए जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि…

आलीराजपुर – अचानक बुलेट से आम मंडी निरिक्षण पर पहुँचे , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , किसानों से की चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – आज दोपहर तड़के अचानक आम मंडी पहुँचे केबिनेट मंत्री…

ByByनयन टवली May 26, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top