संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के ग्राम सरसला में ग्राम चौपाल का आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किए , कुछ आवेदन के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित करना और ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही निराकरण करना है । चौपाल कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद थे । आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया । चौपाल कार्यक्रम में नागरिकों से अपील की गई कि हमेशा नशे से दूर रहें । आयोजित चौपाल कार्यक्रम में विभागों के द्वारा शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए थे , चौपाल में उक्त स्टॉलों का उपस्थित नागरिकों ने अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली ।





