• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है । यह घोषणा संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत एवं जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया की अनुशंसा एवं कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान व सांसद श्रीमती अनिता चौहान की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल द्वारा की गई , जारी सूची के अनुसार जिले के सभी मंडलों में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है । पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने , आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने में सहायता मिलेगी ।

आलीराजपुर नगर –
प्रभारी संतोष जी थेपड़िया 
सह प्रभारी अंकित जी शाह

नानपुर ग्रामीण –
प्रभारी संजय जी गुप्ता
सह प्रभारी आजमसिंह जी आवास्या

सोरवा –
प्रभारी – धुलसिंह जी बामनिया
सह प्रभारी- रोशन जी पचाया

उमराली –
प्रभारी दिलीप जी चौहान
सह प्रभारी – मांगीलाल जी रावत

छकतला –
प्रभारी – किशोर जी शाह
सह प्रभारी – विक्रम जी मर्यादिया

सोंडवा –
प्रभारी – हितेन्द्र जी शर्मा
सह प्रभारी – राकेश जी सोलंकी

जोबट –
प्रभारी नागरसिंह चौहान
सह प्रभारी – दीपक जी चौहान

खट्टाली –
प्रभारी – विशाल जी रावत
सह प्रभारी – गोविंदा जी गुप्ता

कड़ीवाड़ा –
प्रभारी -जयपाल जी खरत
सह प्रभारी – भदु जी पचाया

उदयगढ़ –
प्रभारी – अनिता जी चौहान
सह प्रभारी – राकेश जी अग्रवाल

चन्द्रशेखर आजाद नगर –
प्रभारी – मनीष जी शुक्ला
सह प्रभारी- संतोष (मकू) परवाल

बरझर –
प्रभारी – अजय जी जायसवाल
सह प्रभारी – भूपेन्द्र जी डावर

आम्बुआ –
प्रभारी – माधोसिंह जी डावर
सह प्रभारी – धुड़मा जी कनेश

भाजपा जिला संगठन ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेंगे , पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। नव नियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी आगामी समय में सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्यों तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे , जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं , संगठन को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ सभी पदाधिकारी पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने अवैध रेत का डंफर पकड़ा , रेत माफियाओ पर लगातार प्रहार जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर अवैध रेत माफियाओ…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल , उम्र 32 वर्ष…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण , स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बेचकर करते थे ठगी , पुलिस ने आरोपीयों को दबीश देकर किया गिरफ्तार , नकली बिस्किट भी किए जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top