• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , एसडीएम मिश्रा सहित अधिकारीयों ने मारा छापा , एक करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण जप्त ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई , एसडीएम मिश्रा सहित अधिकारीयों ने मारा छापा , एक करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन , जेसीबी , ट्रैक्टर एवं रेत बनाने तथा धोने की मशीन जप्त की है । जप्त किए गए समस्त उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है , प्रभारी खनिज अधिकारी तपीस पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध रेत खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में खनिज , राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। संयुक्त दल ने ग्राम सौरवा के दरवाडिया फलिया क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से रेत खनन एवं प्रसंस्करण का कार्य करते हुए एक व्यक्ति भूचरिय के परिसर से भारी मशीनरी एवं उपकरण जप्त किए , कार्रवाई के दौरान मौके पर एक पोकलेन मशीन , एक जेसीबी , एक ट्रैक्टर सहित रेत बनाने एवं धोने में उपयोग की जाने वाली मशीनें संचालित पाई गईं । टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी उपकरणों को जप्त कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया , प्रारंभिक जांच में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं प्रसंस्करण किए जाने के संकेत मिले हैं , कलेक्टर नीतू माथुर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनन , परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए , संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसडीएम निधि मिश्रा , तहसीलदार सरिता बालेचा , खनिज निरीक्षक सतीश नागले सहित राजस्व , खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला उपस्थित रहा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने अवैध रेत का डंफर पकड़ा , रेत माफियाओ पर लगातार प्रहार जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर अवैध रेत माफियाओ…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल , उम्र 32 वर्ष…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण , स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बेचकर करते थे ठगी , पुलिस ने आरोपीयों को दबीश देकर किया गिरफ्तार , नकली बिस्किट भी किए जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top