• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज जी टेकाम के आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष  जयपालसिंह खरत द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया , इसके पश्चात वालपुर में ग्रामवासियों के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें फालिया एवं जैकेट भेंट कर सम्मानित किया गया तथा ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलवाट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर सभी ने बाबा हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसादी ग्रहण की , आगे ग्राम ककराना स्थित रेवा सेवा केंद्र पहुंचकर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई । साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा माँ नर्मदा जी की विधिवत पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया , इस अवसर पर केबिनेट मंत्री आदरणीय नागरसिंह जी चौहान , प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र जी बघेल , दिलीप मकवाना , सोहनसिंह मरावी , प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत , जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली गरासिया , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रमसिंह भयडिया , सोंडवा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप जी सोलंकी, छकतला मंडल अध्यक्ष श्री गोविंद जी अवास्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में सोंडवा में कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय भेंट कर संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सार्थक चर्चा की गई , यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा , जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top