• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम दीपिका पाटीदार ने किसानों के लिए खाद ई टोकन को लेकर , कियोस्क सेंटर संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ।

आलीराजपुर – चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम दीपिका पाटीदार ने किसानों के लिए खाद ई टोकन को लेकर , कियोस्क सेंटर संचालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन पर चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम द्वारा  कियोस्क सेंटर संचालकों की बैठक आयोजित की गई । बैठक में किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी , व्यवस्थित एवं नियमानुसार संचालित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए , बैठक में एसडीएम ने निर्देशित किया कि किसानों के लिए ई-टोकन पूरी तरह व्यवस्थित एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही जनरेट किए जाएं । ई-टोकन बनाते समय किसान से उसकी वास्तविक फसल की जानकारी प्राप्त कर उसी के अनुरूप उर्वरक की मांग दर्ज की जाए । किसानों की पात्रता के आधार पर नहीं , बल्कि उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही खाद की मात्रा दर्ज की जाए । साथ ही निर्देश दिए गए कि यथासंभव किसान को आवश्यक सभी प्रकार के उर्वरक एक ही केंद्र से उपलब्ध कराने हेतु उपयुक्त केंद्र का चयन किया जाए । साथ ही ई-टोकन जारी करते समय किसान को देय राशि की जानकारी तत्काल अवगत कराई जाए । उर्वरक वितरण में शासकीय एवं सहकारी (कोऑपरेटिव) केंद्रों को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए , बैठक में कियोस्क सेंटर संचालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि ई-टोकन जनरेशन में किसी भी प्रकार की अनियमितता , लापरवाही अथवा नियमों की अवहेलना स्वीकार नहीं की जाएगी । यदि कोई कियोस्क सेंटर संचालक लगातार त्रुटियां करता पाया जाता है या निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी , कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी कियोस्क संचालकों से किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता , जवाबदेही एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top