• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची सोरवा , खाद वितरण केंद्र एवं स्वास्थ केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण , अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची सोरवा , खाद वितरण केंद्र एवं स्वास्थ केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण , अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिला कलेक्टर नीतू माथुर आज सोरवा पहुंची जहाँ उन्होंने खाद वितरण केंद्र एवं स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया , कलेक्टर ने पहले सोरवा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्यादित केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने वितरण रजिस्टर एवं उपलब्ध स्टॉक का अवलोकन करते हुए किसानों को नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने संस्था संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए तथा पात्र किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए , उसके बाद कलेक्टर ने सोरवा स्वास्थ केंद्र का निरिक्षण किया जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की जांच करते हुए एक्सपायर्ड दवाइयों को हटाने तथा ORS सहित सभी आवश्यक जीवनरक्षक एवं जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा भर्ती प्रसूता महिला से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।  उन्होंने महिला को पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की सलाह दी । साथ ही नवजात शिशु को केवल मां का दूध पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए इसे प्राथमिकता देने की समझाइश दी । उन्होंने प्रसूता से प्रसव के दौरान आई कठिनाइयों तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिए गए सहयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मेडिकल ऑफिसर को परिसर में नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top