• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया भूमिपूजन , 8.64 करोड़ की लागत से बनेगा बिछोली हाथीपाई / कंकड़वाल सिलोटा मार्ग ।

आलीराजपुर – मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया भूमिपूजन , 8.64 करोड़ की लागत से बनेगा बिछोली हाथीपाई / कंकड़वाल सिलोटा मार्ग ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाओं को सुदृढ़ करने और अधोसंरचना विकास को गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम बिछोली हाथीपाई से कंकड़वाल सिलोटा तक बनने वाले 6.70 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया , लगभग 8 करोड़ 63 लाख 83 हजार रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाला यह सड़क मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाएगा । सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क और अधिक सुगम होगा , जिससे विद्यार्थियों , किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना का विकास सरकार की प्राथमिकता है , मंत्री चौहान ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत , टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है । आलीराजपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क , बिजली , सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं , उन्होंने कहा कि बिछोली हाथीपाई से कंकड़वाल सिलोटा मार्ग का निर्माण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । सड़क निर्माण से ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी । वहीं विद्यार्थियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय तक पहुंचने , मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने तथा ग्रामीणों को अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन में सहूलियत होगी । क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के प्रति सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा , कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार एवं कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया , भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली उसान गरासिया , भाजपा जिला महामंत्री  रिंकेश तंवर ,  मांगीलाल रावत , नरीन मोरी , मंडल अध्यक्ष नानसिंह सहित जनप्रतिनिधिगण , भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top