संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर आज एसडीएम निधि मिश्रा द्वारा बड़ा खेड़ा माध्यमिक शाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का ओचक निरिक्षण किया गया , जहाँ पहले एसडीएम ने शाला व्यवस्थाओ का जायजा लिया फिर वहा उपस्थिति बच्चों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली उसके बाद एसडीएम मिश्रा ने कक्षा 8 वी के बच्चों को पढ़ाया , उसके बाद एसडीएम वही पास ही मे मौजूद आंगनवाड़ी मे पहुंची जहाँ निरिक्षण के दौरान सहायिका एवं कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गईं एसडीएम ने तत्काल दोनों को कारण बताओ सुचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए , एसडीएम ने यह साफ कहा की यह घोर लापरवाही है एवं बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है , जवाब सही नहीं मिला तो दोनों को हमेशा के लिए घर बैठा दूंगी ।





