संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 23 जुलाई को प्रस्तावित चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) प्रवास के दौरान आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव,अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मजयंती एवं इंलुएंसर्स संवाद कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों का कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर अंतिम निरीक्षण किया , कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच , सभा स्थल , बैठक व्यवस्था , सुरक्षा , पेयजल , विद्युत , साफ-सफाई , यातायात एवं पार्किंग , मंच निर्माण , चिकित्सा सुविधा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करते हुए कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा आगंतुकों और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए , निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा कलेक्टर ने प्रत्येक व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण में पूरी कर ली गई हैं , जिला प्रशासन ने जिले के कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता अवश्य करें ।





