• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण , लापरवाही पर समूहों पर गिरी गाज हटाने के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण , लापरवाही पर समूहों पर गिरी गाज हटाने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों तथा शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन मेन्यू के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा की , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सामान्य ज्ञान एवं पाठ्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछेv। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने , अनुशासन का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया , कलेक्टर ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, कक्षाओं की व्यवस्था , स्वच्छता , पेयजल व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित स्व-सहायता समूहों को तत्काल हटाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों (मोरल साइंस) , स्वच्छता , व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी आदतों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी नियमित रूप से जागरूक किया जाए , ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top