• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के कड़े निर्देश , रामा में 21 अगस्त को लगेगा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर , हर शिकायत का होगा संतुष्टिपूर्ण निराकरण ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के कड़े निर्देश , रामा में 21 अगस्त को लगेगा ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर , हर शिकायत का होगा संतुष्टिपूर्ण निराकरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले के रामा ब्लॉक मुख्यालय पर आगामी 21 अगस्त को ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ के तहत शिविर का आयोजन किया जाना है । इस शिविर की तैयारियों और सफल क्रियान्वयन को लेकर झाबुआ एसडीएम श्री महेश मंडलोई ने विभागीय अमले के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली । बैठक में क्षेत्र के सभी सरपंच , पंचायत सचिव , रोजगार सहायक और पटवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस शिविर के माध्यम से आम जनता की लंबित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है , बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री मंडलोई ने स्पष्ट किया कि जन सुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे , बल्कि शिकायतकर्ता की पूर्ण संतुष्टि के साथ इसका निराकरण होना चाहिए ।

वीडियो

एसडीएम ने अलग – अलग विभागों के कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारी तय करते हुए निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए :- 1.राजस्व अमले (पटवारियों) को निर्देश: जमीन से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए । पटवारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें। ऐसा करने से भविष्य में होने वाले भूमि विवादों की स्थिति को टाला जा सकेगा , 2.पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को निर्देश: ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर फोकस करने को कहा गया । सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे ई-केवायसी (e-KYC), प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas) , पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता पर रखें ।

सीएम हेल्पलाइन :- सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को तत्परता से और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं ।

झाबुआ एसडीएम महेश मंडलोई :- आगामी 21 अगस्त को रामा ब्लॉक में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है । मैंने सभी पटवारियों , सचिवों और रोजगार सहायकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन और जन सुनवाई के प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । राजस्व मामलों का समय पर निपटारा हमारी प्राथमिकता है ताकि ग्रामीणों को भविष्य में किसी विवाद का सामना न करना पड़े। हर पात्र हितग्राही को उसका हक दिलाना ही हमारा लक्ष्य है ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने फसल बीमा से वंचित किसानों के खेतो का किया निरिक्षण , किसानों से किया संवाद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम पंचायत बनी…

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट का कड़ा ऐक्शन , तमंचा लहराने वाले आदतन अपराधी पर (एनएसए) के तहत कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top