• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम , मंत्री नागर सिंह चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर सहित जनप्रतिनिधि / अधिकारी रहे मौजूद , पंचेश्वर महादेव मंदिर में 91 हजार दीप किए प्रज्ज्वलित ।

आलीराजपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम , मंत्री नागर सिंह चौहान , कलेक्टर नीतू माथुर सहित जनप्रतिनिधि / अधिकारी रहे मौजूद , पंचेश्वर महादेव मंदिर में 91 हजार दीप किए प्रज्ज्वलित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
विडियों

आलीराजपुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आशीर्वाद का  दिया कार्यक्रम पंचेश्वर महादेव मंदिर में 91 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजित किया गया । कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ , इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की , पंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा एवं उत्साह का वातावरण रहा । कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसहभागिता एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया , इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह , सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर सोहन कनास, जिला अध्यक्ष मकु परवल , रिंकेश तवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि , जिला प्रशासन के अधिकारी – कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे , इस दौरान आलीराजपुर भजन मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया गया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

अलीराजपुर – सुने मकान को बनाया निशाना , इंजीनियर के घर लाखों की चोरी , सीसीटीवी कैमरों से तलाश रही पुलिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – एकता नगर (जबरन कॉलोनी) में इंजीनियर के मकान का…

ByByनयन टवली Sep 16, 2026

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अचानक पहुँचे एल्गिन अस्पताल , व्यवस्थाओ का लिया जायजा , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय लेडी…

ByByनयन टवली Sep 10, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top