• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निधि मिश्रा द्वारा जिले की तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है , एसडीएम द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था नानपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्रााम नानपुर तथा ग्राम फाटा , आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था विपणन आलीराजपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान गिराला को मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2015 की धारा 16(4) के तहत तत्काल खाद्यान्न वितरण से पृथक करते हुए इनके लाइसेंस निरस्त किए गए हैं । प्रशासन द्वारा उक्त दुकानों से जुड़े पात्र हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो , इसके लिए निकटस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ।

कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता , लापरवाही अथवा हितग्राहियों को परेशानी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा तथा जांच में तथ्य पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी ।,

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

अलीराजपुर – सुने मकान को बनाया निशाना , इंजीनियर के घर लाखों की चोरी , सीसीटीवी कैमरों से तलाश रही पुलिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – एकता नगर (जबरन कॉलोनी) में इंजीनियर के मकान का…

ByByनयन टवली Sep 16, 2026

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह अचानक पहुँचे एल्गिन अस्पताल , व्यवस्थाओ का लिया जायजा , दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शासकीय रानी दुर्गावती चिकित्सालय लेडी…

ByByनयन टवली Sep 10, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top