• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान की पहल को गति देते हुए कैन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी ने दिए अधिकारीयो को निर्देश , जिले को नेशनल हाईवे से जोडने के लिए 4 लेन बनने से लगेगे विकास के पंख ।

अलीराजपुर – सांसद अनीता चौहान की पहल को गति देते हुए कैन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी ने दिए अधिकारीयो को निर्देश , जिले को नेशनल हाईवे से जोडने के लिए 4 लेन बनने से लगेगे विकास के पंख ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – अलीराजपुर को इन्दौर से जोडने के लिए एक बडे फोरलेन मार्ग की अतिआवश्यकता थी। जिसके निर्माण से जिले के विकास को गति मिलने के साथ एक मात्र सक्रिय मार्ग के यातायात प्रवाह के दबाव से भी निजात मिलेगा। इन परिस्थितियो को देखते हुए कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह जी चौहान एवं  क्षैत्रीय सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने चिंता करते हुए कैन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखते हुए पुरी स्थिती से अवगत करवाते हुए गुजरात सीमा से लगे चांदपुर से प्रांरभ होकर अलीराजपुर, आम्बुआ जोबट, उदयगढ बोरी, टांडा होते हुए राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे को लिंक करने के लिए फारेलेन का निर्माण करवाने का प्रस्ताव सौपा। जिसपर कैन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने विभाग के अधिकारीयो को निर्देश जारी करते हुए कार्यवाही को गति प्रदान करते हुए सांसद श्रीमति  चौहान   को पत्र प्रेषित करते हुए अवगत करवाया ।

क्या है प्रस्ताव में

सांसद श्रीमति  चौहान  द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया कि, वर्तमान में अलीराजपुर जिले में पूर्व से निर्मित मार्ग, जो कि चाॅंदपुर अलीराजपुर कुक्षी होते हुए इंदौर को जोड़ते है, इसी प्रकार एक अन्य मांर्ग अलीराजपुर से जोबट बोरी, टांडा सरदारपुर होते हुये इंदौर को जोड़ता है। वर्तमान में अलीराजपुर जिले में निर्मित मार्ग राज्य राजमार्ग अथवा मुख्य जिला मार्ग की श्रेणी के है। उक्त मार्गाे से यात्रियों को इंदौर यात्रा हेतु लगभग 5 घंटे का समय लगता है। वर्तमान की स्थिति को गौर किया जाए तो, जिले में पूर्व से टू-लेन में निर्मित मार्ग है, इन टू-लेन मार्गाे पर भारी एवं ज्यादा यातायात प्रवाह होने के कारण से यात्रियों को परेशानी एवं ज्यादा समय का सामना करना पड़ता है , अलीराजपुर जिला मध्य प्रदेश एवं गुजरात की सीमा से लगा हुआ जिला है, गुजरात सीमा से इंदौर की ओर कार, ट्रक, मल्टी एक्सेल जैसे भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक होता है। उपरोक्त यातायात प्रवाह को सुगम बनाने के साथ ही मार्ग पर लगने वाले समय को कम करने हेतु जिले में फोरलेन की आवश्यकता होगी। इस फोरलेन का प्रस्ताव गुजरात सीमा से लगे चांदपुर से प्रांरभ होकर अलीराजपुर , जोबट , उदयगढ , बोरी , टांडा होते हुए राजगढ़ में इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे को लिंक करने हेतु प्रेषित किया जा रहा है। उक्त फोरलेन जो कि राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे को लिंक करेगा एवं इन लिंक हाईवे से इंदौर और भोपाल की और जाने वाले यात्रियों को इंदौर एवं भोपाल की ओर यात्रा सुगम होगी ।

140 किमी बनेगा फोरलेन- 2200 करोड की लागन का अनुमान

प्राप्त जानकारी अनुसार इस फोरलेन प्रस्ताव में पूर्व से निर्मित टू-लेन हाईवे को फोरलेन बनाने में लगभग कुल 100 से 140 किमी लंबाई में बनेगा। उक्त फोरलेन हाईवे हेतु निर्माण लागत, भूमि अधिग्रहण लागत एवं अन्य लागत मिलाकर कुल लगभग 2200 करोड़ की लागत अनुमानित है ।

केन्द्रीय मंत्री ने भेजा सांसद को पत्र

लेटर

सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ दिल्ली पहुंच कर 28/01/2025 को उक्त फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौपा था। जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए के्रन्द्रीय मंत्री गडकरी ने अलीराजपुर जिले से धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे को लिंक करने हेतु फोरलेन के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिनस्थ को आवश्यक निर्देश जारी किए है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top