• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास ने ली बैठक , आजाद नगर मे प्रमुख स्थान होंगे सीसीटीवी केमरो से लेस , जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिक रहे मौजूद ।

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास ने ली बैठक , आजाद नगर मे प्रमुख स्थान होंगे सीसीटीवी केमरो से लेस , जनप्रतिनिधि , गणमान्य नागरिक रहे मौजूद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास ने बताया कि कस्‍बा आजादनगर मे कस्‍बा अलीराजपुर की तर्ज पर सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाये जानें के संबंध मे विस्‍तृत चर्चा एवं आमसहमत‍ि हेतु आज दिनांक 01/03/2025 को नगर पालिका आजादनगर मे जन प्रतिनिधियों ,  गणमान्‍य नागरिकों , पत्रकारगणों एवं पुलिस एवं राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी , उक्‍त आयोजित बैठक मे मुख्‍यरूप से भूतपूर्व जोबट विधायक माधौसिंह डावर,  नगर पालिका उपाध्‍यक्ष  नारायण अरोडा ,  सकल व्‍यापारी संघ अध्‍यक्ष नितिन शाह , जामा मस्जिद के सदर मोहम्‍मद इशहाक , हुसैनी मस्जिद के सदर फिरोज खॉन ,  बोहरा समाज के प्रमुख अली असगर एवं होजेफा असद तथा तहसीलदार जितेन्‍द्र सिंह तौमर , नगर पालिका सीएमओ सुशील ठाकुर एवं थाना प्रभारी आजादनगर निरीक्षक संतोष सिसौदिया उपस्थित हुये , सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास के द्वारा उपस्थित जनप्रत‍िनिधियों एवं गणमान्‍य नागरिकों का स्‍वागत किया गया पश्‍चात बैठक के अगले चरण मे पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा अलीराजपुर कस्‍बें की तर्ज पर कस्‍बा आजादनगर में भी सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाये जानें की आवश्‍यकता के बारें मे विस्‍तृत रूप से बताया तथा सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाये जानें के संबंध में नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्‍य नागरिकों एवं प्रशासन के सहयोग की अपेक्षा से निश्चित ही बहुत कम समय मे सीसीटीव्‍ही कैमरे नगर मे लगाये जा सकते हैं, जिस पर बैठक मे उपस्थित सभी के द्वारा आम सहमति दी गई एवं जनप्रतिनिधि , राजस्‍व विभाग एवं नगर पालिका के आपसी समन्‍वय से एक कमेटी गठित की गई है, जो बहुत जल्‍द नगर मे सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाये जानें की आवश्‍यकता/स्‍थान, बजट एवं अन्‍य तकनीकी बिंदुआ का आकलन कर विस्‍तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिस पर आगामी समय मे निर्णय लिया जाकर सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाये जानें की प्रक्रिया प्रांरभ की जावेगी , पुलिस अधीक्षक राजेश व्‍यास ने बताया कि वर्तमान मे कस्‍बा आजादनगर के बढते क्षेत्रफल , अपराध एवं कानून व्‍यवस्‍था के मदेदनजर सीसीटीव्‍ही कैमरे लगाया जाना बहुत ही आवश्‍यक है, जिस संबंध में आज की बैठक मे सकारात्‍मक चर्चा हुई है, जो निश्चित ही भविष्‍य में आजादनगर के लिये लाभकारी होगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

You cannot copy content of this page

Scroll to Top