• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – भगोरिया मे मांदल और बांसुरी की धुन पर झुमा चारभुजा धाम खट्टाली ।

अलीराजपुर – भगोरिया मे मांदल और बांसुरी की धुन पर झुमा चारभुजा धाम खट्टाली ।

प्रतिनिधि पीयूष राठौड़ खट्टाली✍️

फोटो

अलीराजपुर-  बड़ी खट्टाली नगर में भगोरिया पर्व के दौरान ग्राम वासी में पर्व का परवान चढ़ा हुआ था चारों ओर बुधवार को कहीं नगर में बांसुरी तो कहीं ढोल तो कहीं मांदल की आवाज घूमती सुनाई दे रही थी नगर में सभी स्थानों पर विशेष सुरक्षा के प्रबंध किया हुए थे व्यापारियों ने भी अपनी अपनी दुकानें अपने घरों के बाहर बाहर लगाई थी जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सामान खरीदने पहुंचा मांदल की थाप पर कुराटीया लगाते हुए थिरकते ग्रामीण पर्व की मस्ती में मदमस्त हो गए थे जिन्हें देखने के लिए भगोरिया में आए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा वनवासियों ने नारियल खजूर हार काकड़ की जमकर खरीदी की साथ ही साथ कुल्फी आइसक्रीम ज्यूस इत्यादि का भी जमकर लुफ्त उठाया प्रशासन द्वारा मेले प्रांगण से लेकर नगर के चारों कोनों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे जिससे ग्रामीणों को भगोरिया पर्व में असुविधा का सामना ना करना पड़े और ना ही असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचा सके भगोरिया पर्व के दौरान राजनीतिक दलों के दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ ढोल बजाते हुए पर्व की शुरुआत की भगोरिया पर्व में शहर के आसपास से आई टोलियों ने अपने अपने गांव में फलीयों के हिसाब से अपना एक ड्रेस कोड निर्धारित कर सभी लोग एक जैसी वेशभूषा पहन कर आए थे जिससे वह पर्व की शोभा और अधिक बढ़ाते नजर आए सामान्यतः ड्रेस कोड कोई घूमने नहीं या फिर किसी संकेत के रूप में माना जाता है परंतु भगोरिया में पहने ड्रेस कोर्ट ने आदिवासी संस्कृति की एकता को बड़े ही सहज ढंग से प्रदर्शित किया है साथ ही पर्व पर पहने जाने वाले आभूषण बड़े ही मनमोहक नजर आ रहे थे आदिवासी संस्कृति में पूर्व से चली आ रही हाथ पर नाम खुदवाने की परंपरा के अनुसार युवक युक्तियों का नाम गुदवाते देखे गए  स्थानीय मैदान पर  छोटे  झूलो पर आदिवासी युवक युक्तियों व बच्चों ने आनंद उठाया , साथ ही साथ पुलिस प्रशासन  का सराहनीय सहयोग रहा स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह  जमरा काफी सक्रिय दिखाई दिए एवं पूरे पुलिस स्टाप के साथ पूरे कस्बे में घूमते रहै ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top