• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण , व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए ।

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण , व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के निर्देश दिए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने बुधवार को शक्ति कार्पोरेशन वेयर हाउस गुंदरई और ओम वेयर हाउस बौछार में गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने गेहूं की नमी और एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता का गेहूं का भी परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार खोबरिया सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद थे , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  सिंह ने शक्ति कार्पोरेशन वेयरहाउस गुंदरई स्थित गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि केन्द्र पर वर्तमान में 4 तौल-काटे संचालित हैं, जिस पर कलेक्टर ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो अतिरिक्त तौल-काटे बढ़ाने के निर्देश दिए । साथ ही किसानों के लिए छायादार बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था समुचित रखने के निर्देश भी दिए , इसके पश्चात कलेक्टर सिंह ने ओम वेयरहाउस बौछार का निरीक्षण कियाb। यहां भी किसानों के बैठने के लिए छायादार शेड एवं पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। तौल प्रक्रिया को सुगम एवं त्वरित बनाने के लिए तौल-काटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के अंदर जाकर पूर्व में संग्रहित गेहूं के स्टॉक का भी अवलोकन किया , निरीक्षण के दौरान किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी गेहूं की उपज को घर से ही ग्रेडर/ छन्ने से साफ- सफाई कर स्लॉट बुकिंग अनुसार निर्धारित दिवसों में खरीदी केन्द्रों में लेकर पहुंचे, जिससे खरीदी केन्द्रों के द्वारा गेहूं गुणवत्ता का परीक्षण कर एफएक्यू गुणवत्ता के मापदंड अनुसार गेहूं की खरीदी की जा सके। खरीदी केन्द्र परिसर से उपार्जन से संबंधित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top