संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करते हुए कार्यालय सहायक संचालक कृषि (गन्ना) में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 राघवेन्द्र कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है , जारी आदेश के अनुसार 14 जुलाई 2026 को आयोजित जनसुनवाई के दौरान श्री सोनी द्वारा शराब (एल्कोहल) का सेवन कर उपस्थित होने तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत सामने आई थी । मामले की पुष्टि के लिए कराई गई मेडिकल जांच (MLC) रिपोर्ट में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई है , इस कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विरुद्ध पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण , नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री सोनी का मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , विकासखंड चांवरपाठा नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा ।





