• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह का लापरवाहो पर ऐक्शन , सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर 39 अधिकारियों पर गिरी गाज ।

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह का लापरवाहो पर ऐक्शन , सी.एम. हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर 39 अधिकारियों पर गिरी गाज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

नरसिंहपुर – मुख्यमंत्री  सीएम हेल्पलाइन 181 के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निराकरण के संबंध में शासन स्तर से जारी मासिक जिला रैंकिंग में जून 2026 के लिए नरसिंहपुर जिले को 78.51 अंक प्राप्त हुए हैं , शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देश पर जिले में निम्न प्रदर्शन करने वाले सी एवं डी श्रेणी के 17 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं , इसके अतिरिक्त , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की 67 अनिराकृत शिकायतों के संबंध में जवाबदेही तय करते हुए 32 अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध जुर्माना अधिरोपण की कार्रवाई की गई है , जिला प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके तथा जिले की रैंकिंग में भी अपेक्षित सुधार हो ।

Releated Posts

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह का ऐक्शन , शासकीय कार्य में बाधा डालना अधिकारी को पड़ा महँगा , किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही एवं…

ByByनयन टवली Jul 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top