• Home
  • भोपाल
  • जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आगामी 10 अगस्त को गौरीघाट से कैलाशधाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यात्रा मार्ग एवं खमरिया मटामर स्थित कैलाशधाम का निरीक्षण किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय , नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार , अपर कलेक्टर रविशंकर राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ , एसडीएम अभिषेक सिंह , सृष्टि प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने यात्रा मार्ग पर जर्जर सड़क का सुधार कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कैलाशधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, कांवड़ियों के दर्शन के लिए पहुंच एवं निकासी मार्ग बनाने, बढ़ती भीड़ के मद्देनजर आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए , कलेक्टर सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं , ताकि यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके । इस दौरान कांवड़ यात्रा आयोजक समिति के शिव यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top