• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासो से जिले मे 122 करोड की लागत से होगा सडको का निर्माण , प्रशासकीय स्वीकृति हुई प्रदान ।

अलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासो से जिले मे 122 करोड की लागत से होगा सडको का निर्माण , प्रशासकीय स्वीकृति हुई प्रदान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
स्वीकृत सडके

आलीराजपुर – जिले को केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता नागरसिंह चौहान के प्रयासो से बडी सोगात मध्यप्रदेश सरकार ने दी है , केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा आलीराजपुर जिले के भाभरा , कटठीवाडा , आलीराजपुर और सोण्डवा विकास खण्ड मे लोक निर्माण विभाग द्वारा 92.15 कि.मी. सडको का निर्माण 122 करोड 07 लाख 65 हजार रुपये की लागत से किया जावेगा , जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है , आने वाले दिनो मे टेंडर के बाद सडक निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जावेगा। केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की 4 विकास खण्ड के लिए 17 सडको के निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग मंत्री माननीय राकेशसिंह जी द्वारा प्रदान की गई है। केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की उनके व सांसद श्रीमति अनिता नागरसिंह चौहान के द्वारा उक्त सडको के निर्माण के लिए विगत दिनो माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ लोक निर्माण मंत्री माननीय राकेशसिंह जी से निवेदन किया गया था जिसके पश्चात उक्त सडको के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है , ग्रामीण क्षेत्र मे आवागमन मे होगी सुविधा भाजपा कार्यालय पर चर्चा करते हुए केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की मध्यप्रदेश की सरकार आदिवासी क्षेत्र मे विकास के लिए लगातार काम कर रही है , सडको के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के रहवासीयो को आवागमन मे सुविधा प्राप्त होगी। केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पुरा रोड मेप तैयार है और जैसी जहा आवश्यकता होगी वहा पर उस अनुसार निर्माण कार्य करवाए जायेंगें आने वाले समय मे ग्रामीण क्षेत्र मे फलिया सडक योजना के माध्यम से सडको का जाल पुरे जिले मे बिछने वाला है। केबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की मध्यप्रदेश सरकार के पास पैसो की कोई कमी नही है जैसी आवश्यकता होगी उस अनुसार प्रदेश सरकार विकास के कार्यो को स्वीकृति प्रदान करती जावेगी , उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी है ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top