• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र के कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ की लागत के विद्युत ग्रिड की सौगात ।

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र के कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ की लागत के विद्युत ग्रिड की सौगात ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से पेटलावद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कमलखेड़ा में 3.50 करोड़ की लागत से विद्युत ग्रिड (नवीन 5 एमबीए 33/11 केवी उपकेन्द्र का निर्माण मय 33 KV 2.0 किमी लाइन एच बीम एवं 15 किमी 33 KV लाइन पीसीसी और 1 किमी 11 KV लाइन एच बीम पर 12 किमी 11 केवी लाइन पीसीसी) के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गयी है , कैबिनेट मंत्री भूरिया ने बताया कि ग्राम कमलखेड़ा नवीन ग्रिड बनने से 12 ग्रामों के लगभग 600 कृषकों को लाभ होगा , उन्होंने कहा कि इससे रबी के सीजन में सिंचाई के दौरान वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्रॉपर वोल्टेज मिलेगा , आपको बता दें कि नवीन विद्युत ग्रिड बनने से कमलखेड़ा , पिपलीपाड़ा , भेरूपाड़ा , चैनपुरा , चारणकोपडा , उण्डवा , धौलीखली , जुवानपुरा , कालीकराई , सुजनेरा , अम्बापाड़ा और अमलीरेला को फायदा होगा ,  उक्त ग्रिड के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top